बहराइच: गुलामअलीपुरा में मामूली कहासुनी के बाद दबंग ने की पिटाई, घायल अवस्था में पीड़ित को पहुंचाया गया अस्पताल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला गुलामअलीपुरा में मामूली कहासुनी के बाद अजय गुप्ता पुत्र रामदुलारे गुप्ता की आरोपी द्वारा पिटाई कर दी गई। बुधवार को पीड़ित अजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी अर्जुन द्वारा नल के हत्थे से मामूली कहासुनी के बाद उसकी पिटाई की गई जिसमें उसके सर व शरीर पर गंभीर चोटें आयीं और उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है।