बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर पीड़ितों को सौंपा, दो लोगों ने मोबाइल खोने के संबंध में की थी शिकायत
थाना दरगाह शरीफ पर मोबाइल खोने के संबंध में पीड़ित फाजिल अहमद व राशिद अहमद ने शिकायती पत्र दिया था। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों मोबाइल फोन को बरामद करने के बाद पीड़ितों के हवाले कर दिया गया है। जिस पर पीड़ितों ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है।