बहराइच: बरदहा बाजार में एक वर्ष से मृतक के आश्रित को नहीं मिल रही आर्थिक सहायता राशि, तहसील से ऑफलाइन बिल भेजा
जिले के बरदहा बाजार निवासी एक महिला की वर्ष भर पूर्व नहर में डूब कर मौत हो गई थी। नानपारा तहसील की ओर से आपदा विभाग को ऑफलाइन बिल भेज दिया गया जिसके चलते आपदा विभाग मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता राशि नहीं दे पा रहा है। इसके लिए मृतक महिला का बेटा डीएम, तहसील और आपदा विभाग का चक्कर लगा रहा है। बरदहा बाजार निवासी रामू ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है ।