बहराइच: बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पद पर नव चयनित 50 लाभार्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले को 41 आंगनबाड़ी केन्द्रो की सौगात मिली है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यत्रियों के पद पर नव चयनित 50 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 3077 नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। जिसका सजीव प्रसारण किया गया है।