करछना: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में कुष्ठ रोग पर नियंत्रण पाने को लेकर आशा बहूओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में शनिवार को तेजी से फैल रहे कुष्ठ रोग बीमारी पर नियंत्रण पाने को लेकर अधीक्षक केबी सिंह के नेतृत्व में आशा बहू के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अधीक्षक ने बताया कि आशा बहू एवं एनजीओ की संयुक्त खोजी अभियान के तहत घर घर जाकर कुष्ठ रोग से ग्रसित लोगों की तलाश करेगी। जिसका समय से इलाज हो सके।