Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध मैहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही मैहर पुलिस ने पकड़ी 78 हजार कीमत की अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार सतना मैहर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये 78 हजार रुपये कीमत की 64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मैहर पुलिस ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में उनकी टीम ने की है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 6 जून को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बड़ी मात्रा में अवैध शराब वार्ड नं. 15 में बंद पड़ी बर्फ फैक्ट्री में छिपाकर बिक्री करने के लिये रखी गयी है। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये दो संदेही पकड़े तथा घर के अंदर से कई कार्टून खाली व भरे हुये बरामद किये। इन कार्टूनों में अवैध शराब पाई गई। बताया गया है कि पुलिस ने इन कार्टूनों से आरएस, रायल स्टेज, आफिसर च्वाइस, मैकडावल, बैगपाइपर व गोवा व्हिस्की जैसी विभिन्न ब्रांड की 11 कार्टून में कुल 64 लीटर शराब जब्त की। पुलिस ने अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस कार्यवाही में मुकेश सचदेव उर्दीफ मुक्कु पिता शंकरलाल सचदेव 41 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी मैहर, दिलीप साहनी पिता नत्थूमल साहनी 52 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी मैहर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सराहनीय भूमिका इस कार्यवाही में निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, एएसआई अरविंद द्विवेदी, एचसी रविंद अवस्थी, जय बागरी, राजेंद्र सिंह, सोमेश सिंह, हिमांशु कुमार, मोहित वैष्णव की भूमिका सराहनीय रही। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा।

MORE NEWS

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध मैहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही मैहर पुलिस ने पकड़ी 78 हजार कीमत की अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार सतना मैहर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये 78 हजार रुपये कीमत की 64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मैहर पुलिस ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में उनकी टीम ने की है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 6 जून को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बड़ी मात्रा में अवैध शराब वार्ड नं. 15 में बंद पड़ी बर्फ फैक्ट्री में छिपाकर बिक्री करने के लिये रखी गयी है। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये दो संदेही पकड़े तथा घर के अंदर से कई कार्टून खाली व भरे हुये बरामद किये। इन कार्टूनों में अवैध शराब पाई गई। बताया गया है कि पुलिस ने इन कार्टूनों से आरएस, रायल स्टेज, आफिसर च्वाइस, मैकडावल, बैगपाइपर व गोवा व्हिस्की जैसी विभिन्न ब्रांड की 11 कार्टून में कुल 64 लीटर शराब जब्त की। पुलिस ने अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस कार्यवाही में मुकेश सचदेव उर्दीफ मुक्कु पिता शंकरलाल सचदेव 41 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी मैहर, दिलीप साहनी पिता नत्थूमल साहनी 52 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी मैहर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सराहनीय भूमिका इस कार्यवाही में निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, एएसआई अरविंद द्विवेदी, एचसी रविंद अवस्थी, जय बागरी, राजेंद्र सिंह, सोमेश सिंह, हिमांशु कुमार, मोहित वैष्णव की भूमिका सराहनीय रही। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा। - Raghurajnagar Nagareey News