सिमडेगा: हेमंत बागे स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, सोदे की शानदार जीत
सोमवार दोपहर 1 बजे हाई स्कूल स्टेडियम में हेमंत बागे स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग और थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने किया। उद्घाटन मैच में सोदे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बसिया को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ खेलने का संदेश दिया गया।