शाहगंज: मलूकपुर गांव में पेड़ से आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट में एक घायल, मुकदमा दर्ज
खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव में पेड़ से आम तोड़ लेने को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ घायल हो गया। जिसका उपचार सीएचसी पर किया गया। घायल के पत्नी की नामजद तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात सहित चार के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है।