अशोक नगर: चलती टैक्सी से गिरा व्यक्ति घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति चलती टैक्सी से गिरकर घायल हो गया। घायल को उसके परिजनों जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है जानकारी के अनुसार बलवीर पुत्र केवल चंद अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी पूजा कॉलोनी अशोकनगर सुबह करीब 9:40 बजे अपने बेटे के साथ बस स्टैंड से टैक्सी में बैठकर घर जा रहा था।