संडीला: घर के बाहर बैठने को लेकर हुई मारपीट की घटना के संबंध में केस दर्ज, सीओ संतोष सिंह ने दी जानकारी
Sandila, Hardoi | May 27, 2026 सीओ संतोष सिंह ने बताया है कि संडीला के मोहल्ला गड़ईया में प्रथम पक्ष से शकील अहमद पुत्र इमदाद हुसैन निवासी मोहल्ला गड़ईया तथा उनके पड़ोसी द्वितीय पक्ष से तौहीद, फैसल पुत्रगण गुड्डू आदि दोनों पक्ष रात्रि में लाइट चले जाने के बाद अपने अपने घर के सामने बैठे थे । घर के सामने बैठने को लेकर विवाद हुआ वादी शकील अहमद की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।