डुमरा: 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।