महोबा: कुलपहाड़ के राजावार्ड में ढाबा संचालक से मारपीट, शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने किया हमला
Mahoba, Mahoba | Apr 6, 2026 ढाबा संचालक रामसिंह से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवक शराब लेकर ढाबे में घुस आए और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामसिंह और उसका भाई घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है और एसपी से कार्रवाई की मांग की है।