खलीलाबाद: सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने CMO कार्यालय परिसर से संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान को दिखाई हरी झंडी
खलीलाबाद विधायक अंकुरराज तिवारी ने बुधवार सायं 4 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामरतन ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक संचालित होगा।