शाहबाद: डेहरवारा गांव के पास टाइल्स से भरा ट्रक पलटा
Shahbad, Baran | Oct 27, 2026 कस्बाथाना से सटे डेहरवारा गांव के पास टाइल्स से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार ट्रक कोटा से शिवपुरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान डेहरवारा गांव के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर टाइल्स बिखर गईं। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।