बड़वानी: एसपी श्री शुक्ल ने थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर दिए निर्देश
बड़वानी नवागत पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि अपराध रोकना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और जिले में किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के समस्त पुलिस अधिकारी शामिल हुए हैं।