चाचौड़ा: लहरचा रोड पर कट्टा लहराकर दहशत फैला रहे बदमाश को चाचौड़ा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chachaura, Guna | Nov 21, 2025 चाचौड़ा थाना क्षेत्र की बीनागंज पुलिस चौकी टीम ने 21 नवंबर की शाम को कट्टा लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे बदमाश राहुल मीणा निवासी ग्राम पिपलया थाना कुंभराज जिला गुना को गिरफ्तार किया है। चाचौड़ा पुलिस ने बताया, मुखबिर से बदमाश की कट्टा लहराने की सूचना मिली। घेराबंदी कर पकड़ लिया। 315 बोर का देसी कट्टा एक जिंदा राउंड जप्त कर मामला दर्ज किया है।