मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में 2 लोगों ने एक लड़की के साथ की अभद्रता, वीडियो वायरल पर पुलिस ने की कार्रवाई
संत नगर थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकार ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया जिसमें पीड़िता के साथ दो व्यक्तियों द्वारा शराब के नशे में बदतमीजी की गई है पीड़िता के माता से प्राप्त तहरीरके आधार पर थाना संत नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित दोनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर कार्रवाई की