मड़िहान: राजगढ़ पुलिस द्वारा दो अलग-अलग पिकअप वाहनों में बध हेतु ले जा रहे कुल 14 राशि गोवंश बरामद एक गो तस्कर गिरफ्तार
थाना अध्यक्ष राजगढ़ पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति पिकअप वाहन में गोवंशों को बध हेतु बिहार ले जा रहे हैं सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर एक गो तस्कर बल्लू कुमार यादव पुत्र किशन यादव निवासी दुबे की सरिया भभुआ बिहार को गिरफ्तार करते हुए 14 गोवंशों को बरामद किया।