डोलरिया: नर्मदापुरम में आयोजित अंडर 15 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में बैतूल ने हरदा को 162 रन से हराया
स्वर्गीय जिनवरदास फौजदार स्मृति अंडर-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में बैतूल ने हरदा को पारी और 162 रनों से हराया। बैतूल ने पहली पारी में 312 रन बनाए। जवाब में हरदा की टीम पहली पारी में 57 और दूसरी पारी में 97 रन पर सिमट गई। रुद्राक्ष नागोरे ने 134 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।