झांसी: झांसी के ईलाइट चौराहे के पास कांवड़ यात्रा में महिला का मंगलसूत्र खींचा गया, रो-रोकर हुआ बुरा हाल, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Aug 21, 2026 ईलाइट चौराहे के पास गुरुवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला के गले से मंगलसूत्र खींचे जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने महिला के गले से मंगलसूत्र खींच लिया