हमीरगढ़: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंगरोप, खटीक समाज की चौथी कावड़ यात्रा निकली
हमीरगढ़। मंगरोप कस्बे में खटीक समाज की ओर से चौथी कावड़ यात्रा धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की भक्तिमय धुनों और हर-हर महादेव के जयकारों से कस्बे का माहौल शिवमय हो गया।