कोंच विकास खंड की ग्राम पंचायत पिरौना में मनरेगा और ग्राम निधि के कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं, दो चरणों की जांच के बाद डीएम राजेश कुमार पांडेय ने प्रधान और दो पूर्व सचिवों से कुल 3,73,239 रुपए की क्षतिपूर्ति वसूलने का आदेश देते हुए बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे जानकारी दी है।