सीमा पार की बड़ी साजिश नाकाम! बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की बड़ी खेप बरामद~
स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है।
मामले में जोधपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में इस तस्करी के तार सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
#Bbikaner #rajasthanpolice #khajuwala #pakistanborder #breakingnews