बक्सर: डुमराव अस्पताल मामला: स्वास्थ्य प्रबंधक अफरोज आलम को मिली जमानत
Buxar, Buxar | Jun 12, 2026 डुमराव थाना कांड संख्या 148/2026 में अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अफरोज आलम को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार की अदालत से शुक्रवार को जमानत मिल गई है। मामला 8 जून 2026 का है जब बिजली व्यवस्था खराब होने से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुईं और चिकित्सकों को एमएनसीयू में भर्ती नवजात का दरवाजे पर इलाज करना पड़ा था।