*विशेष वीडियो, कृपया ध्यान देकर कृतज्ञ करें*
*MPWJU जिंदाबाद*
छतरपुर जिला इकाई जिंदाबाद
*15 जुलाई 2026 जिले के 3 ब्लॉकों का दौरे पर विशेष वीडियो*
परम आदरणीय प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी (दादा जी) के निर्देश पर छतरपुर जिला कार्यकारिणी के साथियों के साथ बिजावर , बक्सवाहा और घुवारा ब्लॉक का दौरा किया।
इस दौर में माननीय प्रांतीय उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल जी, मा. संभाग अध्यक्ष श्री सुरेंद्र अग्रवाल जी, मा. संभागीय महासचिव श्री प्रतीक खरे जी और जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह 'Anshu' के साथ लगभग 40 चार पहिया वाहनों के साथ छतरपुर जिला इकाई के 100 से ज्यादा क्रांतिकारी साथियों ने भाग लिया।
जिला कार्यकारिणी के 20 सदस्यों के अलावा नौगांव, खजुराहो, लवकुशनगर और छतरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अपनी टीम से साथ छतरपुर से शामिल हुए।
बिजावर में ब्लॉक अध्यक्ष रवि बरसैयाँ ने अपने साथियों के सतह जनपद पंचायत भवन में स्वागत किया, बिजावर सामान्य चर्चा के बाद पूरी टीम बक्सवाहा के लिए रवाना हुई जहां 5 किलोमीटर पहले से स्थानीय साथियों ने हमारा स्वागत किया और बक्सवाहा में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें स्थानीय विधायक पूर्व विधायक व अन्य की गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, यह कार्यक्रम बक्सवाहा के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन जी के जन्मदिन पर आयोजित किया गया था, अभी ने उन्हें हृदय से बधाई दी।
उसके बाद घुवारा के लिए लगभग 50 चार पहिया वाहनों का काफिला आगे बढ़ा जिनमें बक्सवाहा के साथी भी शामिल हुए ।
घुवारा में भी 5 किलोमीटर पहले गाजे बाजे के साथ जिला उपाध्यक्ष टिंकू गोस्वामी और ब्लॉक अध्यक्ष किशन कुशवाहा ने डीजे और स्थानीय साथियों ने स्वागत किया और एक बड़ी रैली द्वारा शहर में निकली इसके बाद घुवारा में सामान्य परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय नगर परिषद अध्यक्ष व राजनीतिक पार्टी के लोग भी शामिल हुए।
12 घंटे चले इस लंबे दौर में 25 से ज्यादा स्थानों पर हम सभी का स्वागत और सम्मान किया गया और कुल मिलाकर इस पूरे दौरे में विभिन्न कालखंडों में 200 लोगों ने भाग लिया।
हमारे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का परचम ऐसे ही और बुलंद होता जाए और वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 18, 2026