कुचायकोट: बलथरी गांव में मामूली विवाद में मारपीट, एक युवक जख्मी, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बलथरी गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक जख्मी हो गया। जिसको परिजन कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज शनिवार को शाम 5 बजे दी गई।