गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने चोरी के रेलवे सामान के साथ 1 को किया गिरफ्तार, कई सामान जब्त
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने चोरी का रेलवे के सामान के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने मंगलवार की रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि यार्ड में गश्ती के दौरान यार्ड में खड़ी कोच में लगे पानी का नल और पेड्रोक्लिप चोरी करते रंगेहाथ अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।