नारायणपुर: सेवा सेतु शिविर में एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड में सोमवार को आयोजित सेवा सेतु शिविर में नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से नशामुक्त समाज बनाने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।