चूरू: उपखण्ड अधिकारी बिजेन्द्र सिंह ने गांव मेघसर में विद्यालयों का निरीक्षण किया, दिए निर्देश और विद्यार्थियों से किया संवाद
Churu, Churu | Oct 18, 2024 एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने शुक्रवार दिन में एक बजे के करीब गांव मेघसर में राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय एवं शहीद बीआर रणवां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर कैरियर गाइडेंस दिया। एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले पोषाहार में गुणवत्ता मेंटेंन रखें।