चूरू: होटल सनसिटी पर फायरिंग मामले में 2 हथियार तस्कर भालेरी रोड़ से गिरफ्तार, अब तक 10 लोगों को किया जा चुका गिरफ्तार
Churu, Churu | Oct 18, 2024 चूरू के होटल सनसिटी पर फायरिंग मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 2 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने फायरिंग के इस मामले में ना केवल रेकी की थी बल्कि हथियार की तस्करी कर दोनों हथियारों को इधर उधर भी किया था।