चूरू: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत देपालसर में कार्यक्रम आयोजित, प्रधान दीपंचद राहड़ व एसडीएम बिजेन्द्र सिंह मौजूद
Churu, Churu | Oct 18, 2024 शुक्रवार को चूरू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देपालसर में महिला अधिकारिता विभाग के ब्लॉक कार्यालय द्वारा ‘बेटी बचाओ- बेटी पढाओ‘ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, चूरू प्रधान दीपचंद राहड़, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।