फतेहपुर: जिन्दपुर टोल प्लाजा में तेज़ रफ़्तार डम्फर ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, ललौली का मामला
फ़तेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर टोल प्लाजा में अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव (70) निवासी रसूलपुर थाना ललौली को टक्कर मार दिया।गंभीर रूप से घायल बाइक सवारको एनएचएआई के एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। जहां रास्ते में बाइक सवार कि मौत हो गई। डम्फर को पकड़ चालक के खिलाफ कार्यवाही करने में जुटी हुई है ।