फतेहपुर: जिन्दपुर टोल प्लाजा के समीप अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के जिन्दपुर टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार को गम्भीर चोटे आयी जिसे स्थानीय लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार घायल युवक की शिनाख्त अभी नही हो पाई।