फतेहपुर: बक्सपुर में तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो में सवार पांच यात्री हुए घायल, सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।
फ़तेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर के पास तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दिया, ऑटो में सवार पांच यात्री चालक सहित घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। राधानगर पुलिस के अनुसार यह घटना देर रात की है सभी घायल हॉस्पिटल में भर्ती है ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला