पन्ना: मझगांव बांध विस्थापन: अमित भटनागर की गिरफ्तारी से भड़का 'चिता आंदोलन', जेल में चौथे दिन भी अनशन जारी
Panna, Panna | Oct 1, 2026 मझगांव बांध परियोजना के खिलाफ चल रहा 'चिता आंदोलन' नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के बाद 20वें दिन और आक्रामक हो गया है। जेल में अमित भटनागर का अनशन चौथे दिन भी जारी है, वहीं बाहर महिलाएं और ग्रामीण सड़कों पर उतर आए हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक शत-प्रतिशत मुआवजा और उचित पुनर्वास की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।