बिलासपुर: तहसील बिलासपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम पर हमला करने के आरोप में भाई-बहन सहित 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर
तहसील बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गए लाइनमैन और टीजी-2 पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। लाइनमैन यादराम और उनके सहयोगी अजय कुमार सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास जब बकाया बिल के कारण पोल से केबल उतार रहे थे, तभी आरोपी तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित यादराम के अनुसार, आरोपियों ने मारपीट की, जिससे