डौण्डीलोहारा: मनकी में जलभराव से राशन दुकान डूबी, हजारों का सरकारी अनाज खराब होने की आशंका
विकासखंड डौंडीलोहारा की ग्राम पंचायत मनकी में लगातार हुई बारिश के बाद जलभराव ने शासकीय उचित मूल्य दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से खेल मैदान का पानी राशन दुकान में भर गया, जिससे वहां रखा गेहूं, चावल, शक्कर सहित अन्य खाद्यान्न पानी में डूब गया। इससे हजारों रुपये मूल्य के सरकारी राशन के खराब होने की आशंका जताई जा रही