मुगलसराय: सिंधीताली पुल के पास पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, ट्रक से ₹1.65 करोड़ की अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 932 पेटी में 9031 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में मंगलवार दोपहर 02 बजे खुलासा करते हुये पुलिस द्वारा बताया गया की मामले मे एक अंतर्राज्यीय तस्कर जगदीश लोहार को सिंधीताली पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। तस्कर शराब को बिहार बेचने ले जा रहा था।