भादरा: खेत में कृषि कार्य कर रहे युवक के साथ हुई मारपीट, भिरानी पुलिस थाना में मामला दर्ज
भादरा। छानीबड़ी गांव में खेत पर कृषि कार्य कर रहे युवक से मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि खेत में बीयर की बोतलों के शीशे फेंकने का विरोध करने पर आरोपी ने ट्रैक्टर से गिराकर मारपीट की, हाथों पर काट लिया और ईंट से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।