अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमुई जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पूर्व नक्सल प्रभावित गुरमाहा गांव में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत भव्य योग शिविर का आयोजन किया।
जिस मैदान में कभी नक्सलियों की गतिविधियां और ट्रेनिंग होती थीं, आज वहीं योग, शांति और विकास का संदेश गूंजा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर यह साबित किया कि अब यह क्षेत्र हिंसा नहीं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने जलमीनार का उद्घाटन किया, दिव्यांग बच्चे को ट्राईसाइकिल भेंट की और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। जिला प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर वृक्षारोपण भी किया।
यह आयोजन केवल योग शिविर नहीं, बल्कि नक्सलवाद पर विकास, लोकतंत्र और जनविश्वास की जीत का प्रतीक बन गया।
#InternationalYogaDay #Jamui #Gurmaha #NashaMuktBharat #YogaDay2026 #ShrayasiSingh #JamuiNews #BiharNews #VikasKiOre #YogaForLife #SevanTakNews #Bihar
Sono, Jamui | Jun 21, 2026