जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जमुई द्वारा लखनपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिमरिया विक्रमपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया और कक्षा–8 के विद्यार्थियों से इतिहास विषय, विशेषकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आत्मीय चर्चा कर उनके ज्ञान के स्तर को परखा। इसके उपरांत उन्होंने प्रधानाध्यापक और बच्चों के साथ बैठकर मेनू के अनुसार बना मध्याह्न भोजन ग्रहण किया तथा भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालयीय व्यवस्थाओं पर बच्चों से सीधा फीडबैक लिया।
संवाद के क्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, जिज्ञासापूर्ण सोच और अनुशासन के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिस पर प्रधानाध्यापक ने भी शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Jamui, Bihar | Sep 10, 2026