कुकड़ू: तिरुलडीह–बकारकुड़ी रेलखंड पर ट्रेन से टकराकर अधेड़ की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप शनिवार को रेल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना तिरुलडीह और बकारकुड़ी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पोल संख्या 318/15 एवं 319/15 के बीच की बताई जा रही है।मृतक की पहचान चानो गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय मंगल सिंह मुंडा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत अवस्