खजनी: पीएम के बाद भाई-बहन का विसरा सुरक्षित किया गया, गीडा क्षेत्र के बाँसपार में पनीर व समोसा खाकर सोने के बाद हुई थी मौत
गीडा के बांसपार में सोमवार की रात समोसा, पनीर खाकर सोए भाई बहन की सुबह मौत हो गई थी। दोनों के शव का बुधवार को पोस्टमाॅर्टम हुआ था। मौत का कारण नहीं स्पष्ट होने पर उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उधर, पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों ने दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद हिरासत में लिए गए बंगाली डाॅक्टर से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।