खजनी: सोनबरसा पुलिस चौकी के भेउसा गांव के पश्चिम पोखरे में मिला मानसिक रोगी युवक का शव
खजनी तहसील के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सोनबरसा पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भेऊसा गांव के पश्चिम पोखरी में एक 24 वर्षीय मानसिक रोगी युवक का शव मिला है। शव की पहचान भेउसा गांव के निवासी सूरज प्रजापति के रूप में हुई है। मंगलवार की देर शाम को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।