खजनी: कटघर चौराहे के पीएचसी खजनी के सामने स्थित हर्ष पैथोलॉजी में बिजली का कार्य करने गए एक इलेक्ट्रीशियन की मौत
खजनी थाना अंतर्गत आने वाले कटघर चौराहे के पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने स्थित हर्ष पैथोलॉजी में बिजली का कार्य करने गए एक इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार के दिन की है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उनके पति राजेंद्र गौड़ पुत्र बाड़ू गौड निवासी बलुआ थाना सीकरीगंज को हर्ष पैथोलॉजी संचालक विनय सिंह ने फोन करके बुलाया था।