खजनी: सिकरीगंज उरुआ सीमा पर तैनात पुलिसकर्मीयों ने प्रदर्शनकारियों के हाथों में लाठी डंडे व हाॅकी स्टिक देखकर थाने पर बैठाया
सिकरीगंज थाने की पुलिस टीम को सिकरीगंज उरूवां मार्ग की सीमा पर तैनात किया गया था। इस दौरान कुछ प्रर्शनकारियों के हाथों में लाठी डंडे और हाॅकी स्टिक देखकर पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया और थाने में ले जाकर बैठा दिया। घटना के बाद आक्रोशित दर्जनों प्रदर्शनकारी युवाओं ने सिकरीगंज थाने के बाहर गेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दिया।