खजनी: बेलघाट ब्लॉक से टिकुलियाडाँड तक बसपा के कार्यकर्ताओं ने भारत का समर्थन कर दुकानों को कराया बंद
भारत बंद का असर गोरखपुर जिले के बेलघाट में भी देखने को मिला। बुधवार को दोपहर में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्गों से जुड़े लोग टोलियां बनाकर बेलघाट में घूमते नजर आए। उन्हें जहां भी दुकानें खुली नजर आई उन्हें बंद करने का निवेदन किया। पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी लालचंद भारती के अगुआई में बुधवार को सैकड़ो संख्या में मौजुद बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजुद रहे।