खजनी: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में युवाओं ने बेलघाट में मुख्य चौराहे पर निकाला कैंडल मार्च
पश्चिम बंगाल में बीते 8 अगस्त को आर जी कार अस्पताल मे ड्यूटी पर तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ गैंगरेप के बाद हुई हत्या के मामले में पूरे देश में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले में गोरखपुर जनपद में विकासखंड बेलघाट के हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जय गुरुदेव बाल विद्या मंदिर के छात्रों व स्थानीय युवाओं द्वारा बेलघाट के मुख्य चौराहे पर कैंडल मार्च निकाले।