यमुनानगर के हनुमान दयालु जी मंदिर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर; पुलिस जांच में जुटी
यमुनानगर : चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह मंदिरों से चोरी करने लगे हैं। यमुनानगर शहर के बीचो-बीच और हाईवे के किनारे, गांधीनगर पुलिस थाना के बिल्कुल नजदीक स्थित श्री दयाल जी हनुमान मंदिर सरोजनी कॉलोनी में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर 4:00 बजे के लगभग मंदिर में घुसा, मंदिर में घुसकर उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक लिया। उसके बाद मंदिर में रखें बॉक्से को तोड़ा उसमें से लगभग ₹3 लख रुपए की नगदी निकाल और फरार हो गया
तुरंत इसकी सूचना मंदिर प्रांगण में मौजूद पुजारी को लगी, तो चोर का पीछा किया। चोर तुरंत मंदिर के आसपास की गलियों से होता हुआ फरार हो गया ।मंदिर एवं विभिन्न गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि चोर किस तरह से गलियों में से निकाल कर भाग रहा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह राशि लोगों के सहयोग से इकट्ठा की गई थी जो एक गरीब लड़की की शादी में खर्च की जानी थी ।उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।वहीं पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मंदिर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
यमुनानगर के हाईवे पर स्थित इस हनुमान जी दयालूँ मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। मंदिर खुलने से कुछ मिनट पहले ही चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस इन सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
Ambala, Ambala | Sep 22, 2026