Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image

भागलपुर, 03 अगस्त 2026, मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं अभियानों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PMSG-MBY) की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त SIR, संदिग्ध राशन कार्ड, सीएमआर एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी “हर घर तिरंगा अभियान” की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान को जनभागीदारी के साथ व्यापक रूप से सफल बनाने, अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सभी विभागों के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही टी.बी. मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए रोगियों की पहचान, उपचार, पोषण सहायता तथा जनजागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। अंत में कॉम्फेड (COMFED) के माध्यम से दूध संग्रहण की स्थिति की समीक्षा की गई। दूध उत्पादन एवं संग्रहण को बढ़ावा देने, दूध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ उपलब्ध कराने तथा जिले में दूध सहकारी गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव द्वारा सभी जिलों को योजनाओं एवं अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani JEEVIKA Bihar Madhepura District Administration Bhagalpur Police Banka District Administration Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

2 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 3, 2026